पीलीभीत: किशोरी की हालत नाजुक, गांव में पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दलित किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। किशोरी की हालत लखनऊ के अस्पताल में चल रहे इलाज के बाद अभी भी नाजुक बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। गश्त कर हालात पर …

पीलीभीत, अमृत विचार। दलित किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। किशोरी की हालत लखनऊ के अस्पताल में चल रहे इलाज के बाद अभी भी नाजुक बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। गश्त कर हालात पर नजर बनाए रखी।

घटना सात सितंबर की है। माधोटांडा क्षेत्र की एक किशोरी को अकेला पाकर दो शोहदे घर में घुस गए। एक ने दुष्कर्म किया और फिर दोनों ने डीजल छिड़ककर किशोरी को जिंद जला दिया। तीन दिन बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी जेल भेज दिए गए। किशोरी को एक दिन पहले हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। उसकी हालत अभी भी सामान्य नहीं हो सकी है। दोनों पक्ष गांव में नजदीक के ही रहने वाले हैं।

ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के लिहाज से भी कदम उठाए गए। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। इसके अलावा माधोटांडा पुलिस गश्त कर गांव के हालात पर नजर बनाए है। संभ्रांत लोगों से संपर्क साधकर शांति बनाए रखने की अपील की जाती रही। अधिकारी भी समय-समय पर जानकारी जुटाते रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ज्ञानवापी मस्जिद के फैसले को लेकर रहा अलर्ट, पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

 

संबंधित समाचार