बरेली: उर्स-ए-रज़वी को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया आला हजरत से मदरसा जामिया-तुर-रजा तक का दौरा
बरेली,अमृत विचार। आला हज़रत के 104वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स के सभी कार्यक्रम काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मिया) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की देखरेख में …
बरेली,अमृत विचार। आला हज़रत के 104वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स के सभी कार्यक्रम काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मिया) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की देखरेख में मनाया जाएगा।
देश-विदेश से आए लाखों जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। उर्स कोर कमेटी से डॉक्टर मेहंदी हसन ने बताया एसपी सिटी, एसीएम-2 और सीओ सिटी सेकंड को सुरक्षा, यातायात, पार्किंग स्थल, और उर्स स्थल ग्रांउड आदि कार्यों के बारे में जानकारी दी।
जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ सिटी सेकंड आशीष प्रताप सिंह, एसीएम सेकेंड वेद प्रकाश सिंह, एसएचओ थाना सीबीगंज, ट्राफिक पुलिस से टीआई, नगर निगम से जलकर के जेई अजीत कुमार, निर्माण के जेई राजीव कुमार, विद्युत विभाग आदि के अधिकारियों ने उर्स की तैयारियों का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि सभी कार्यों को बेहतर से बेहतर कराया जाएगा।
इस मौके पर उर्स कोर कमेटी से हाफिज इकराम रज़ा खान, डॉक्टर मेहंदी हसन, मोईन खान, अब्दुल्लाह रज़ा खान, शमीम अहमद, समरान खान, कौसर अली, रिजवान हुसैन, नावेद आलम, बख्तियार खां, सैफ अली कादरी, असलम रज़ा आदि लोग मौजूद रहें ।
ये भी पढ़ें- बरेली: मृतक के परिजनों से जल्द पोस्टमार्टम कराने के नाम पर ठगे 500 रुपए
