अयोध्या में तीन दर्जन आदर्श ग्राम सचिवालयों का निर्माण कार्य अधूरा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद अयोध्या में आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना में कई जगह विवाद की छाया है तो तीन दर्जन ग्राम सचिवालयों का निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा है। जनपद में 794 ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना होनी है। हालांकि जिन ग्राम पंचायत सचिवालयों का कार्य पूरा हो चुका है वहां पंचायत सहायक और सचिव …

अयोध्या। जनपद अयोध्या में आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना में कई जगह विवाद की छाया है तो तीन दर्जन ग्राम सचिवालयों का निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा है। जनपद में 794 ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना होनी है। हालांकि जिन ग्राम पंचायत सचिवालयों का कार्य पूरा हो चुका है वहां पंचायत सहायक और सचिव की नियुक्ति कर दी गई है।

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास सहित अन्य सरकारी अभिलेखों को प्राप्त करने के लिए अब तक तहसीलों की गणेश परिक्रमा करनी पड़ती थी। लेकिन अब जनपद अयोध्या में आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालयों के शुरु होने से यह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बावजूद इसके तैयार हो चुकी ग्राम पंचायत सचिवालयों में अभी तक कोई कार्य नहीं शुरु हुआ है।

पंचायत विभाग का दावा है कि सभी नवनिर्मित पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर आदि संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं पर अभी तक इंटरनेट की सुविधा से एक भी पंचायत सचिवालय जुड़ नहीं पाया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि नेट कनेक्शन से जोड़ने के लिए विभाग डोंगल की व्यवस्था नहीं करा सका है।

आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालयों के सम्बन्ध में बताया गया कि इन सचिवालयों की स्थापना करने का उद्वेश्य है कि गांव के किसी व्यक्ति को जन्म, मृत्यु, आय, जाति प्रमाण पत्र एवं खसरा खतौनी आदि के सम्बन्ध में ब्लाक, तहसील तथा जिले पर न आने पड़े और उसे यह सभी सुविधायें सचिवालय पर ही मिले।

जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद का कहना है कि कुछ भवनो का निर्माण छोड़कर शेष तैयार है। यहां पंचायत सहायक और सचिवों की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालयों में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत सहायकों को वीएलई बनाया जाएगा। उनके द्वारा ग्रामीणों को शासन की सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी के ग्रामीण इलाके में दिखने लगे हैं जीवन स्तर में सुधार: योगी

संबंधित समाचार