अमेठी: निकाह से पहले लड़की-लड़का पहुंचे थाने, मामले की जांच में जुटी पुलिस
सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के खेखरुआ निवासी युवक गैर प्रांत से एक युवती को बहला फुसलाकर घर ले आया। यहां आनन फानन में उससे निकाह की तैयारी हो गई। मौलाना भी निकाह कराने पहुंच गए। इसकी भनक जब ग्रामीणों को लगी तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत …
सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के खेखरुआ निवासी युवक गैर प्रांत से एक युवती को बहला फुसलाकर घर ले आया। यहां आनन फानन में उससे निकाह की तैयारी हो गई। मौलाना भी निकाह कराने पहुंच गए। इसकी भनक जब ग्रामीणों को लगी तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया है। थानाक्षेत्र के गांव निवासी हामिद अली का बेटा शफीक अहमद हरियाणा प्रांत में एक निजी कंपनी में काम करता है।
वहीं पर आसाम के शिवसागर जिले के सोनारी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती भी नौकरी करती है। रविवार को शफीक अहमद हिंदू युवती को लेकर गांव आया और सोमवार के दिन उससे निकाह करने की तैयारी कर ली। निकाह संपंन कराने के लिए मौलवी भी आ गए। इसकी भनक जब ग्रामीणों को लगी तो विरोध करते हुए युवती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रियंका मौल बताया। लव जेहाद का मामला बताते हुए ग्रामीणों का विरोध देख मौलाना भाग खड़े हुए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को हिरासत में लिया है। वहीं पूरे प्रकरण को देखते हुए लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में फैसले के बाद जिले में अलर्ट, पुलिस का पैदल मार्च
