संभल: कैंटर से भिड़ी व्यापारी नेता की कार, तीन घायल
संभल/ रजपुरा, अमृत विचार। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर कार और कैंटर की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद कार में सवार उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल …
संभल/ रजपुरा, अमृत विचार। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर कार और कैंटर की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद कार में सवार उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर कर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
मुरादाबाद निवासी उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल पुत्र जगदीश प्रसाद मित्तल, पवन चौधरी पुत्र कृपाल चौधरी के साथ कार से सोमवार को वृंदावन जा रहे थे। कार को उनका ड्राइवर अकील पुत्र भूरे चला रहा था। कार जैसे ही मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर थाना रजपुरा की टी पाइंट चौकी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगते ही कार हाईवे के किनारे खंदक में जा घुसी। हादसे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक, परिचालक कैंटर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में स्थित सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें:- संभल: तीन माह से न्याय नहीं मिलने पर धरने पर बैठा परिवार, एएसपी ने की जांच पड़ताल
