रायबरेली: बिजली कैंप में ग्रामीणों की चेतावनी, लाइन दुरुस्त नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। इस समय बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत सप्ताह के तहत लगाए गए सरेनी उपकेंद्र के शिविर में उस समय अधिकारी बड़े असहज हो गए, जब शिविर में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और गांव …

रायबरेली। इस समय बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत सप्ताह के तहत लगाए गए सरेनी उपकेंद्र के शिविर में उस समय अधिकारी बड़े असहज हो गए, जब शिविर में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और गांव की जर्जर विद्युत लाइन को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर घेराव और आंदोलन की धमकी दी है।

बिजली विभाग इस समय विद्युत समाधान सप्ताह चला रहा है। जिसमें बिजली बिलों के सुधार , भार घटाने बढ़ाने और बकाया बिल की समयाओं का समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में इसी अभियान के तहत शिविर लगा हुआ था। शिविर में क्षेत्र के गांव हुल्लापुर मजरे सोतवाखेड़ा के ग्रामीण ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पहुंच गए।

दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की विद्युत लाइन पचास साल पुरानी है। एक ट्रांसफार्मर पर पूरे गांव को आपूर्ति की जा रही है। जर्जर लाइन, ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण बिजली आपूर्ति चल नहीं पाती है। यही नहीं वोल्टेज इतना कम रहता है कि बिजली से रोशनी तक नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि तत्काल बिजली लाइन दुरुस्त करके अधिक भार का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

अन्यथा ग्रामीण उपकेंद्र का घेराव करके आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुशीला देवी, अजय चंद्र, ननकई, राजवती, श्रीकृष्ण, मल्हे, अश्वनी कुमार, प्रकाश पुंज, हरि शंकर, तारादेवी, बाबूलाल, अभिलाष, आशीष कुमार, राम लखन, ओम प्रकाश, प्रेम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: दर्जनों कैंपों में सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं हुईं खत्म

संबंधित समाचार