Anti Sikh Riots Kanpur: एसआइटी के हत्थे चढ़ा 61 वर्षीय एक और आरोपित, किदवई नगर में दर्ज है मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। सिख विरोधी दंगा में एसआईटी ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। निराला नगर हत्याकांड में वांछित 61 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह को पकड़ा गया है। आरोपित के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। गांव अलीपुर थाना सरधना जनपद मेरठ निवासी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की …

अमृत विचार, कानपुर। सिख विरोधी दंगा में एसआईटी ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। निराला नगर हत्याकांड में वांछित 61 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह को पकड़ा गया है। आरोपित के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज है।

गांव अलीपुर थाना सरधना जनपद मेरठ निवासी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले एसआइटी ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपितों समेत अबतक 35 लोग गिरफ्तार किए जा जा चुके हैं। एसआइटी ने सबसे पहले घाटमपुर से आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

सिख विरोधी दंगा होने पर कानपुर में हुए हत्याकांड को लेकर एसआइटी जांच कर रही है। इसमें कुछ मामलों में आरोपितों को चिह्नित करने के बाद गिरफ्तारी होने से पीड़ितों में 38 साल बाद न्याय की उम्मीद जागी है। इससे पहले एसआइटी ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब एक और गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में जांच के दौरान 147 गवाहों के बयान लिये गए हैं।

यह है मामला : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वर्ष 1984 में हत्या के बाद सिख विरोधी दंगा शुरू होने पर कानपुर में भी कई लोगों की जान चली गई थी। 38 साल पहले दर्ज हुए मुकदमों की जांच तीन साल पहले एसआइटी ने शुरू की थी। जांच रिपोर्ट में एसआइटी ने 94 आरोपित चिह्नित किए है, जिसमें 74 जिंदा हैं। आरोपितों में 20 की मौत हो चुकी है और अबतक 35 को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें-सिख विरोधी दंगा मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक की कोरोना से मौत

संबंधित समाचार