वाराणसी: स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को दी जलांजलि
वाराणसी, अमृत विचार। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को मंगलवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोक्षदायिनी के तट पर स्वामी जी के चित्र के साथ गंगाष्टकम का पाठ कर दिवंगत आत्मा के मोक्ष की कामना की। जलांजलि अर्पित कर नमन किया। नमामि गंगे के महानगर संयोजक शिवम अग्रहरि …
वाराणसी, अमृत विचार। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को मंगलवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोक्षदायिनी के तट पर स्वामी जी के चित्र के साथ गंगाष्टकम का पाठ कर दिवंगत आत्मा के मोक्ष की कामना की। जलांजलि अर्पित कर नमन किया। नमामि गंगे के महानगर संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि मां गंगा को राष्ट्रीय नदी की मान्यता दिलाने में स्वामी जी का विशेष योगदान था।
उन्होंने कहा मां गंगा की निर्मलता ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उसके बाद घाट पर तर्पण कर रहें नागरिकों से गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गयी। गंगा को प्रदूषित कर रहीं बाढ़ में बहकर आएं सामग्रीयों को श्रमदान कर कूड़ेदान में पहुंचाया।
यह भी पढ़ें –तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे संजय दत्त, साउथ इंडियन सुपरस्टार थलपति विजय के साथ करेंगे काम
