रायबरेली: मुकदमे में एफआर लगाने के लिए दरोगा पर बना रहे दबाव, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। न्यायालय परिसर में सपा नेता व अधिवक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ एक मामले में एफआर लगाने को लेकर दरोगा पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। दरोगा द्वारा साक्ष्य मांगने पर तिलमिलाए सपा नेता ने अपने साथियों अधिवक्ताओं के साथ उसके साथ धक्का-मुक्की कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित दरोगा ने सदर कोतवाली …

रायबरेली। न्यायालय परिसर में सपा नेता व अधिवक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ एक मामले में एफआर लगाने को लेकर दरोगा पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। दरोगा द्वारा साक्ष्य मांगने पर तिलमिलाए सपा नेता ने अपने साथियों अधिवक्ताओं के साथ उसके साथ धक्का-मुक्की कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित दरोगा ने सदर कोतवाली में सपा नेता सहित उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

जिले के भदोखर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सोमवार को न्यायालय परिसर में एक मुकदमे में अभियुक्तों की रिमांड लेने के लिए मौजूद थे। तभी न्यायालय में ही सपा नेता व अधिवक्ता अखिलेश माही पुत्र रामबरन निवासी पूरे शंकरबक्श मजरे मनेहरू ने अपने खिलाफ चल रहे एक मामले में दरोगा से एफआर लगाने के लिए कहां लेकिन दरोगा द्वारा साक्ष्य उपलब्ध कराएं जाने के लिए जब गया तो वह उखड़ गए और दरोगा व रिमांड लेने आए।

उसके साथी आरक्षी अनुराग अग्निहोत्री,नागेंद्र चौरसिया, मुख्य आरक्षी विजय विश्वकर्मा व सब इंस्पेक्टर सबीब खान के साथ धक्का-मुक्की कर जानमाल की धमकी दी।पीड़ित दरोगा ने सदर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने सपा नेता व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-कानपुर: अब बदमाशों की रडार पर बसपा नेता पिंटू का भाई, बोला- हत्या करने आए थे घर, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार