मंत्री सुधाकर सिंह का बयान सीधी चुनौती, नीतीश में उन्हें हटाने की हिम्मत नहीं: सुशील मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि कृषि विभाग में भ्रष्टाचार पर मंत्री सुधाकर सिंह का खुद को ‘चोरों का सरदार’ बताने वाला बयान सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती है, लेकिन कुमार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह उन्हें अपने …

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि कृषि विभाग में भ्रष्टाचार पर मंत्री सुधाकर सिंह का खुद को ‘चोरों का सरदार’ बताने वाला बयान सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती है, लेकिन कुमार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह उन्हें अपने मंत्रिमंडल से हटा सकें। मोदी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह ने कैबिनेट की बैठक में उनकी बात नहीं सुने जाने पर अपनी नाराजगी में भी मुख्यमंत्री को निशाना बनाया, लेकिन नीतीश कुमार की हिम्मत नहीं कि उन्हें पद से हटा दें।

भाजपा सांसद ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक बीमा भारती मंत्री लेसी सिंह पर खुल कर आरोप लगा रही हैं। वहीं कृषि मंत्री लोगों से सड़क पर उतरने की अपील कर रहे हैं । नीतीश कुमार बतायें , क्या यही जनता राज है। मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री पर और महिला विधायक मंत्री पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कोई पीछे हटने को भी तैयार नहीं, बल्कि मंत्री लेसी सिंह को ही नरम रुख अपनाना पड़ा। भाजपा सांसद ने कहा कि अरुणाचल और मणिपुर के बाद दमन-दीव में जद-यू को बड़ा झटका लगा और बिहार में एक पार्टी प्रवक्ता ने इस्तीफा दे दिया। सरकार और पार्टी, दोनों पर श्री नीतीश कुमार की पकड़ ढीली पड़ गई। अब वे किसी से बिंदुवार जवाब मांगने की हैसियत में नही हैं।

ये भी पढ़ें- मदरसों के सर्वेक्षण से पहले मुस्लिम समुदाय को भरोसे में लिया जाना चाहिए था: जमीयत

 


संबंधित समाचार