बरेली: सेमेस्टर कोर्स के 8 जुलाई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय सेमेस्टर प्रणाली से संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दोबारा वेबसाइट खोलेगा। गुरुवार को परीक्षा की साइट खुल जाएगी और 8 जुलाई तक फॉर्म भरकर शुल्क जमा करने का सिलसिला चलेगा। वहीं, महाविद्यालयों को छात्रों द्वारा भरे गए फॉर्म 12 जुलाई तक सत्यापित करने की छूट …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय सेमेस्टर प्रणाली से संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दोबारा वेबसाइट खोलेगा। गुरुवार को परीक्षा की साइट खुल जाएगी और 8 जुलाई तक फॉर्म भरकर शुल्क जमा करने का सिलसिला चलेगा। वहीं, महाविद्यालयों को छात्रों द्वारा भरे गए फॉर्म 12 जुलाई तक सत्यापित करने की छूट होगी। बुधवार को परीक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसमें बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीलिब, एमलिब, बीएड, एमएड, पीजीडीसीए समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। इनके परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, जिसे दोबारा विस्तारित किया गया है। हालांकि इस बार छात्रों को परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा करने से राहत मिली हुई है। इसलिए क्योंकि संक्रमण के चलते शैक्षिक संस्थान बंद हैं। इस स्थिति में सत्यापन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से विद्यार्थी अपना फॉर्म भर सकते हैं। किसी विषय में बैक आने पर भूतपूर्व छात्र ही अपना फॉर्म भर सकते हैं।

संबंधित समाचार