बिजनौर: श्री दिगंबर जैन मंदिर से निकली जल यात्रा, गूंजे जैन धर्म के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। जैन समाज की जल यात्रा भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना व अभिषेक के बाद मोहल्ला साहुवान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर जैन समाज के अध्यक्ष कोमल प्रसाद जैन के नेतृत्व में शुरू हुई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होती हुई मंडी मौलगंज स्थित व्यापारी निर्मल जैन …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। जैन समाज की जल यात्रा भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना व अभिषेक के बाद मोहल्ला साहुवान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर जैन समाज के अध्यक्ष कोमल प्रसाद जैन के नेतृत्व में शुरू हुई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होती हुई मंडी मौलगंज स्थित व्यापारी निर्मल जैन के निवास पर पहुंची, जहां से श्रीजी की आरती व अभिषेक विश्राम के बाद वापस इसी मार्ग से होती हुई श्री दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न हुई।

जैन समाज की जलयात्रा में जहां एक आकर्षक बैंड मधुर धुन बजाता चल रहा था वहीं जलयात्रा में चांदी की आकर्षक पालकी व देश भक्ति पर आधारित झांकियां, राधा कृष्ण के साथ गोपियों का नृत्य, भगवान श्रीजी की पालकी, भगवान महावीर के तीन गडूलने, भगवान श्रीजी का झंडा दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। जलयात्रा में समस्त नगीना जैन समाज व समस्त कोतवाली जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। ढोल व तासे की थाप पर जैन समाज के युवा व बच्चे जमकर थिरके।

जल यात्रा में निर्मल जैन, प्रमोद जैन, आदर्श जैन, विभोर जैन, आशीष जैन, विपिन जैन, विक्की जैन, विमल जैन, संजीव जैन, सरल जैन, प्रखर जैन, संजय जैन, मनोज जैन, अजय जैन, अरुण जैन, रितेश जैन, रजत जैन, अशोक जैन, प्रवेश जैन, शकुंतला जैन, स्वाति, पारुल, नीलू, रेखा, पद्मा, रिंकी, छवि, रश्मि, अंजू, संगीता, सीमा, आंचल, रीता जैन सहित सैकड़ों की संख्या में जैन बंधु मौजूद रहे। जल यात्रा में शांति व सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: खेत में कीटनाशक छिड़कते समय विषैले जंतु के काटने से एक की मौत

संबंधित समाचार