SCO summit: ‘एससीओ में पीएम मोदी और शहबाज की मुलाकात की संभावना नहीं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 और 16 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावना नहीं है। पड़ोसियों के बीच एससीओ में एक इतर बैठक के सवाल का जवाब देते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम …

इस्लामाबाद। उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 और 16 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावना नहीं है।

पड़ोसियों के बीच एससीओ में एक इतर बैठक के सवाल का जवाब देते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ किसी भी बैठक की परिकल्पना नहीं की गई है।” डॉन अखबार द्वारा संपर्क किए जाने पर एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि दोनों के बीच एक संक्षिप्त शिष्टाचार मुलाकात संभव है, लेकिन वे बातचीत नहीं करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी बैठक की मांग नहीं की है। विदेश कार्यालय ने एक बयान में पुष्टि की कि शरीफ एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (सीएचएस) की 22वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। गौरतलब है कि एससीओ 2001 में स्थापित दक्षिण और मध्य एशिया में फैला एक प्रमुख अंतर-क्षेत्रीय संगठन है।

ये भी पढ़ें:- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की राष्ट्रीय बहस की घोषणा, अंतिम विकल्पों को व्यापक बनाने पर करेंगे चर्चा

संबंधित समाचार