बरेली: अखिलेश के जन्मदिवस पर 47 छात्राओं को बांटीं साईकिलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर 47 मेधावी छात्राओं को उपहार में साइकिल दी गईं। बुधवार को पीलीभीत-बाईपास रोड स्थित एक निजी लॉन में सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में समारोह मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया …

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर 47 मेधावी छात्राओं को उपहार में साइकिल दी गईं। बुधवार को पीलीभीत-बाईपास रोड स्थित एक निजी लॉन में सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में समारोह मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन मजबूत करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जुट जाएं।

समारोह में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, शहर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, सुल्तान बेग, सत्येंद्र यादव, डॉ. अनीस बेग, शुभलेश यादव, अय्यूब हसन, विशाल गौतम, पुरुषोत्तम गंगवार, एजाज सानू, भूपेंद्र कुर्मी, जय प्रकाश भास्कर, कदीर अहमद, जफर बेग, रवींद्र यादव, रईस मियां, संदेश कनौजिया, छात्रनेता गजेंद्र सिंह पटेल, फहीम हैदर, मोहित आदि मौजूद रहे।

पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बताया कि इसके बाद इस्लामिया मार्ग स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। बच्चों को फल, चॉकलेट, जूस आदि वितरित किए। इसमें हरजीत सिंह, इशर्फील राशमी, गगनदीप सिंह, अंकित ठाकुर रहे।

वहीं, पार्टी के पूर्व जिला सचिव अधिवक्ता प्रमोद यादव ने अपने पार्टी कार्यालय पर जन्मदिवस मनाया। इसमें पूर्व प्रवक्ता सैयद हैदर अली, हेमंत यादव, आकाश यादव, सुमित यादव, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार