सुल्तानपुर: हिंदी दिवस पर बच्चों ने बनाई आकर्षण रंगोली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर विकास खंड जयसिंहपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा तरह-तरह के पेड़ की पत्तियों और फूलों द्वारा रंगोली बनाया जाना था। कक्षा 8 की छात्राओं महक वर्मा, प्रियांशी वर्मा, अदिति यादव ,रानी दुबे, अंकिता वर्मा, शिखा यादव और कक्षा 7 की छात्राओ …

सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर विकास खंड जयसिंहपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा तरह-तरह के पेड़ की पत्तियों और फूलों द्वारा रंगोली बनाया जाना था।

कक्षा 8 की छात्राओं महक वर्मा, प्रियांशी वर्मा, अदिति यादव ,रानी दुबे, अंकिता वर्मा, शिखा यादव और कक्षा 7 की छात्राओ रिशु मिश्रा, आकांक्षा प्रजापति, श्रद्धा मिश्रा, गौरी पाल, श्वेता पांडेय, अंशु मिश्रा ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा बहुत ही खूबसूरत रंगोली बनाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 के बच्चो को प्रथम स्थान और कक्षा सात के बच्चों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाध्यापक अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को बताया कि हिंदी को 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी। यह भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में इसकी शुरुआत की थी और हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य का सम्मान करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य, अखिलेश मिश्र, अनुदेशक गौरव कुमार सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-आज का इतिहास: हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है आज का दिन, जानिए 14 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

संबंधित समाचार