मुरादाबाद : ‘जन-जन का संदेश हिंदी बोलेंगे हम’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। आरएसडी के निदेशक डॉ विनोद कुमार ने सभी छात्रों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा हिंदी हमारी भाषा है। जन-जन को अमृत पहुंचाए ऐसी हमारी मातृभाषा है गर्व करो शान से हिंदी बोलो अभिमान से तो। वही आरएसडी की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। आरएसडी के निदेशक डॉ विनोद कुमार ने सभी छात्रों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा हिंदी हमारी भाषा है। जन-जन को अमृत पहुंचाए ऐसी हमारी मातृभाषा है गर्व करो शान से हिंदी बोलो अभिमान से तो।

वही आरएसडी की निर्देशिका डॉ. कुमार ने सभी छात्रों को हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा जिसने सबके मन मन को मोह लिया ऐसी मन मोहिनी भाषा है। हिंदी सरल शब्दों में कहा जाए तो जीवन की परिभाषा है इसलिए हिंदी भाषा का प्रयोग करें। ,इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने छात्रों द्वारा बनाए गए स्लोगन तथा पोस्टर की प्रशंसा की। वही प्रतियोगिता का आयोजन कल्पना पांडे व निरीक्षण अंजू सुखीजा व ज्योति पाठक के द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचे दो युवक, सेना ने पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार