उप्र: प्रेम प्रसंग के चलते पिता और भाई ने की लड़की की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। ऑनर किलिंग के एक मामले में बुधवार को कंधई पुलिस सर्कल में एक व्यक्ति को अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौपाई गांव में हुई। लड़की का एक स्थानीय युवक के साथ अफेयर था और लड़की के परिवार को इस पर …

प्रतापगढ़। ऑनर किलिंग के एक मामले में बुधवार को कंधई पुलिस सर्कल में एक व्यक्ति को अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौपाई गांव में हुई। लड़की का एक स्थानीय युवक के साथ अफेयर था और लड़की के परिवार को इस पर आपत्ति थी।

कंधई एसएचओ बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि लड़की हाल ही में कंसापुर से घर लौटी थी। उन्होंने बताया, “वह लड़के से मिलने के लिए मंगलवार रात घर से गई और अगले दिन वापस घर लौट आई। जब उसके पिता सूर्यमणि और भाई धनंजय मौर्य को उसके युवक से मिलने जाने का पता चला तो उन्होंने उसकी पिटाई की।”

एसएचओ ने कहा कि आरोपियों ने लड़की को पीटते हुए एक वीडियो भी बनाया। एसएचओ ने कहा, “उन्होंने उस लड़के का नाम बताने और यह कहने के लिए मजबूर किया कि लड़के ने उसका तीन बार रेप किया है, ताकि वे उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सकें। सूर्यमणि और उसके बेटे ने लड़की को लाठी और बेल्ट से पीटा।

जब लड़की बेहोश हो गई तो परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूर्यमणि ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल गया कि मौत का कारण गला घोंटना था।

संबंधित समाचार