मुरादाबाद : 24 घंटे तक पुलिस को छकाने के बाद टावर से नीचे उतरा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टावर पर चढकर 24 घंटे तक पुलिस को हलकान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी एक युवक पिता से नाराज होकर हाईटेंशन विद्युत लाइन के 200 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। …

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टावर पर चढकर 24 घंटे तक पुलिस को हलकान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी एक युवक पिता से नाराज होकर हाईटेंशन विद्युत लाइन के 200 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। पुलिस के लाख समझाने के बाद वह 24 घंटे बाद नीचे उतरा। पुलिस ने उसे कार्रवाई न करने का वायदा करके नीचे उतारा था।

 

 

 

संबंधित समाचार