लखनऊ : कल का धरना स्थगित, अब सपा 19 को करेगी पैदल मार्च
लखनऊ, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक,विधान परिषद सदस्य 19 सितंबर को पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। इस पैदल मार्च का नेतृत्व स्वयं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस बात की जानकारी सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पाण्डेय ने आज राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित …
लखनऊ, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक,विधान परिषद सदस्य 19 सितंबर को पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। इस पैदल मार्च का नेतृत्व स्वयं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस बात की जानकारी सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पाण्डेय ने आज राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी है।
डॉ.मनोज पाण्डेय ने यह भी बताया कि 19 से पहले के क्रमिक धरने स्थगित कर दिये गये हैं। यह वही धरना स्थगित किया गया है,जिसको लेकर आज सपा व पुलिस के बीच संघर्ष हुआ है।
डॉ.मनोज पाण्डेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार किसानों,नवजवानों, गरीबों बेरोजगारों की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। उसका सबसे बड़ा उदाहरण आज सरकार के इशारे पर पुलिस का रवैया रहा है। प्रदेश के तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता परेशान है,जनता के मुद्दे को लेकर सपा 14 से 17 सितम्बर तक क्रमिक धरना देने की शुरूआत आज से कर रही थी,लेकिन पुलिस रात से ही विधायकों के घर में घुसकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही थी। सुबह होते-होते विधायकों को बंधक बना लिया गया।
उन्होंने कहा पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि विधायकों को विधानसभा में न जाने दिया गया हो। यह इसी सरकार में हुआ है। इस सरकार में जनता द्वारा चुने गये विधायक ही विधानसभा में नहीं जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें –नैनीताल: लोन लेकर घर चला रहे एनएच कर्मचारी ने काला फीता बांधकर विरोध जताया
