बैडमिंटन में बिजनौर ने रामपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
रामपुर, अमृत विचार। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रहे 39वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें बैडमिंटन में बिजनौर ने रामपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा। जबकि बरेली की बैडमिंटन महिला वर्ग टीम ने रामपुर को हराया। डीआईजी ने ट्राफी दी। बरेली जोन की 39वीं …
रामपुर, अमृत विचार। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रहे 39वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें बैडमिंटन में बिजनौर ने रामपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा। जबकि बरेली की बैडमिंटन महिला वर्ग टीम ने रामपुर को हराया। डीआईजी ने ट्राफी दी।
बरेली जोन की 39वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता तीन दिन से शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में चल रही थी। प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, सम्भल से पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। किन्ही कारण वश जनपद अमरोहा टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं।
बैडमिंटन टीम चैम्पियशिप पुरुष वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल मुरादाबाद व बिजनौर के मध्य खेला गया।
जिसमें जनपद बिजनौर ने विजय प्राप्त की। उसके बाद बैडमिंटन टीम पुरुष वर्ग का फाइनल मैच जनपद बिजनौर- रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद बिजनौर की टीम ने विजय प्राप्त की। बैडमिंटन टीम चैम्पियशिप महिला वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल बरेली व बिजनौर के मध्य खेला गया। जिसमे जनपद बरेली ने विजय प्राप्त की। बैडमिंटन टीम महिला वर्ग का फाइनल मैंच जनपद बरेली-रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद बरेली की टीम ने विजय प्राप्त कर चल वैजयन्ती प्राप्त की।
बैडमिंटन मिक्स डब्लस के फाइनल मैंच बिजनौर व जनपद बरेली के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद बिजनौर की टीम ने विजय प्राप्त की। ओपन डब्लस के फाइनल मैंच जनपद बिजनौर व जनपद बरेली के मध्य खेला गया। जनपद बिजनौर की टीम ने विजय प्राप्त की। पुरुष बैडमिंटन में जनपद बिजनौर व महिला में जनपद बरेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
पुरुष टेबिल टेनिस में जनपद बरेली व महिला टेबिल टेनिस में जनपद बदायूं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर उपस्थित रहे। उन्होने जीती हुई टीम को ट्राफी दी। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन ओमकार नाथ शर्मा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, प्रतिसार निरीक्षक हरेन्द्र पाल सिंह का पूर्ण योगदान रहा।
ये भी पढ़ें- रामपुर: कच्चे रास्ते पर मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
