गोंडा: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। नगर कोतवाली स्थित जिला महिला अस्पताल में बुधवार की देर शाम एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंड के रहने वाले रितेश श्रीवास्तव …

गोंडा। नगर कोतवाली स्थित जिला महिला अस्पताल में बुधवार की देर शाम एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंड के रहने वाले रितेश श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार को उसकी बहन प्रियंका को प्रसव के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी।

इसकी सूचना डॉक्टरों को दी गई लेकिन डॉक्टरों ने उसका समुचित इलाज नहीं किया। आरोप है कि अस्पताल में तैनात नर्सों ने उसे ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगा दिए जिससे उसकी हालत खराब होती चली गई। बुधवार की देर शाम प्रियंका ने दम तोड़ दिया। प्रियंका की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज : प्रसूता की मौत पर हंगामा, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार