लखनऊ: ऊर्जा मंत्री ने किया उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रो पर बिजली उपभोक्ताओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा गोमती नगर डिवीजन के विभूतिखण्ड उपकेन्द्र तथा लेसा ट्रांस गोमती के गोमतीनगर विस्तार उपकेन्द्र और चिनहट डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। इस …

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रो पर बिजली उपभोक्ताओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा गोमती नगर डिवीजन के विभूतिखण्ड उपकेन्द्र तथा लेसा ट्रांस गोमती के गोमतीनगर विस्तार उपकेन्द्र और चिनहट डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सख्त हिदायत दी कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेन्द्र के शिकायती रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर में दर्ज उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर पर फोन कर उनसे समस्याओ के बारे में पूछा, जिसमें बिल रिवीजन, मीटर लगाना, केबल फाल्ट जैसी समस्यायें थी। सभी का निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया जा चुका था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी उपकेन्द्र में जाकर विद्युत समस्याओं का समाधान पाएं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को समाधान शिविर के बारे में सूचित करने का निर्देश भी दिया, जिससे उपभोक्ता सरकार की व्यवस्था का लाभ ले सकें।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें। उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे, उनका सहयोग कर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अन्य सभी लोगों का भी सहयोग जरूरी है। इस दौरान उनके साथ चिनहट डिवीजन के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

सिस गोमती में आईं 324 शिकायतें
समाधान सप्ताह के तीसरे दिन लेसा के सिस गोमती में कुल 326 शिकायतें आईं। मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि सिस गोमती के सभी उपकेंद्रो पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मंडल एक में 13 में 13, मंडल चार में 134 में 129, मंडल सात में 61 में 56, मंडल आठ 72 शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं मंडल तीन में 46 शिकायत आई।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने हाई कोर्ट में दायर की केवियट अर्जी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता