सीतापुर: जायरीनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिधौली कस्बे में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रात करीब 1:15 बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने देवां शरीफ जा रहे 40 जायरीनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चालक सहित कुछ चार लोगों की मरने की खबर है। …

सीतापुर। सीतापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिधौली कस्बे में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रात करीब 1:15 बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने देवां शरीफ जा रहे 40 जायरीनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में चालक सहित कुछ चार लोगों की मरने की खबर है। मौके पर सिधौली पुलिस ने पहुंच कर घायलों को निजी वाहन और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बताया जाता है कि शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाना क्षेत्र स्थित हथोड़ा गांव वासी इसराइल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गांव से देवा शरीफ जा रहे थे। बुधवार रात करीब 1:15 जायरीन लखनऊ दिल्ली मार्ग पर सिधौली कोतवाली क्षेत्र के हलवाई स्थित रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। बताते हैं कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी, कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।

ट्रॉली पर सवार जायरीन हाईवे स्थित सड़क पर उछल कर गिर गए। चालक इसराइल की मौके पर ही मौत हो गई, कुछ अन्य के भी हताहत होने की खबर है। खबर मिलते ही सिधौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

तेज बारिश के कारण हुआ हादसा

बताते हैं कि हादसा बारिश के कारण हुआ है।ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक रेलवे स्टेशन के करीब एक दीवार से टकरा गया है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म