Umpire Asad Rauf Death : पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग करने का लगा था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एलीट पैनल में शामिल रहे पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का लाहौर में निधन हो गया। वो 66 साल थे। असद रऊफ का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन की जानकारी उनके भाई ताहिर रऊफ ने दी। उन्होंने बताया कि वह लाहौर के एक …

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एलीट पैनल में शामिल रहे पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का लाहौर में निधन हो गया। वो 66 साल थे। असद रऊफ का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन की जानकारी उनके भाई ताहिर रऊफ ने दी। उन्होंने बताया कि वह लाहौर के एक बाजार में जूते-कपड़े की एक दुकान चलाते थे। बुधवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उनका निधन हो गया।

असद रऊफ ने कितने मौचों में की अंपायरिंग?
रऊफ साल 2006 से 2013 तक ICC के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य रहे। उन्होंने 231 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग की है। इसमें 64 टेस्ट, 28 टी20 और 139 वनडे मुकाबले शामिल रहे। पाकिस्तानी अंपायर ने साल 2013 में IPLमें स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद सभी प्रकार की अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था।

2013 में IPL में स्पॉट फिक्सिंग का लगा था आरोप
असद रऊफ का करियर 2013 में प्रभावित हुआ था। आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स के खेलने पर बैन लगा दिया था, मगर असद अंपायरिंग करते रहे थे। 2013 में असद पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद असद को आईपीएल बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। साथ ही उन्हें उसी साल चैम्पियंस ट्रॉफी से हटाया और आईसीसी के इंटरनेशनल अंपायरिंग पैनल से भी ड्रॉप कर दिया गया था। इन्हीं सभी चीजों के चलते असद ने अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था। फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने उन्हें 2016 में भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए उन्हें पर पांच साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था।

मॉडल ने लगाए थे संगीन आरोप
रऊफ 2012 में मुंबई की एक मॉडल द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। मॉडल ने दावा किया कि पाकिस्तानी अंपायर के साथ उसने संबंध बनाए गए क्योंकि उन्होंने शादी करने का वादा किया था। लेकिन, बाद में रऊफ वादे से मुकर गए।

‘असद रऊफ के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने ट्वीट करके कहा,‘‘ असद रऊफ के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं। वह न केवल एक अच्छे अंपायर थे बल्कि उनमें हास्य का पुट भी भरा था। वह हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते थे और जब भी मुझे उनकी याद आएगी तो वह ऐसा करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है।’’

ये भी पढ़ें : SAFF U-17 Championships : भारत ने जीता सैफ अंडर-17 खिताब, फाइनल में नेपाल को 4-0 से हराया

संबंधित समाचार