कनाडा में निशाने पर हिंदू मंदिर, दीवारों पर लिखा- ‘खालिस्तान जिंदाबाद’…भारत ने की जांच की मांग
ओटावा। कनाडा के टोरंटो में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे (खालिस्तान जिंदाबाद) लिख दिए हैं। इस पूरी घटना से कनाडा में रह रहे हिंदुओं में नाराजगी है। साथ ही कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना …
ओटावा। कनाडा के टोरंटो में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे (खालिस्तान जिंदाबाद) लिख दिए हैं। इस पूरी घटना से कनाडा में रह रहे हिंदुओं में नाराजगी है। साथ ही कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि टोरंटो के स्वामी नारायण मंदिर को नुकसान पहुंचाने और भारत विरोधी बातें लिखने की घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कनाडा के अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
We strongly condemn defacing of BAPS Swaminarayan Mandir Toronto with anti-India graffiti. Have requested Canadian authorities to investigate the incident and take prompt action on perpetrators. @MEAIndia @IndiainToronto @PIB_India @DDNewslive @CanadainIndia @cgivancouver
— India in Canada (@HCI_Ottawa) September 15, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
घटना 13 सितंबर की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सामने आया। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे किसी संगठन से जुड़े लोग भी हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
TORONTO TEMPLE VANDALISM: This is purportedly the video of vandalism at the BAPS Swaminarayan Mandir. The temple says it has informed Toronto Police. pic.twitter.com/ADSYsJLWIO https://t.co/hb8CgoC7Vb
— Prabhjot Sohal (@PrabSohalTweets) September 15, 2022
हिंदूओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत
कनाडा में ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कनाडा में इस तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। ब्राउन ने कहा कि मंदिर की दीवार पर नारे लिखने वालों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा। वहीं, ब्रैम्पटन की सांसद सोनिया सिद्धू ने घटना पर दुख जताया है। सिद्धू ने कहा कि हमारा समाज बहु सांस्कृतिक और बहु धार्मिक है। यहां हर कोई सुरक्षित महसूस करता रहा है। मंदिर की दीवारों को निशाना बनाने वालों को नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Volodymyr Zelenskyy : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार का हुआ एक्सीडेंट, युद्ध क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे कीव
