बहराइच: एफएम रेडियो के कर्मचारी ने की आत्महत्या, एसएसबी मुख्यालय में थे तैनात
बहराइच। एसएसबी मुख्यालय अगैया में स्थित एफएम रेडियो स्टेशन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर की बुधवार को मौत हो गई। एसएसबी और परिवार के लोग डिप्रेशन में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। जबकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी लगे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज …
बहराइच। एसएसबी मुख्यालय अगैया में स्थित एफएम रेडियो स्टेशन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर की बुधवार को मौत हो गई। एसएसबी और परिवार के लोग डिप्रेशन में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। जबकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी लगे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला केवानागंज निवासी ज्ञान प्रकाश शर्मा (48) पुत्र छोटेलाल असिस्टेंट सपोर्ट इंजिनियर के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कोतवाली नानपारा के अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में एफएम रेडियो चैनल में थी। जिसका संचालन आकाशवाणी की ओर से किया जा रहा है। बुधवार देर शाम को ज्ञान प्रकाश की मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटकता मिला।
इसकी जानकारी एसएसबी के अधिकारियों को दी गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिली। लेकिन एसएसबी जवान बिना कमांडेंट के आदेश के अंदर न जाने की बात कही। देर शाम को कमांडेंट के आदेश के बाद कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ अंदर पहुंचे। लेकिन अभी कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं मुख्यालय पहुंची पत्नी ने बताया कि पति डिप्रेशन में रहते थे।
उन्हें नींद नहीं आती थी। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि ज्ञान प्रकाश के शरीर में चोट लगी है। साथ ही खून भी बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे जांच बढ़ेगी।
दो वर्ष थे तैनात
नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर पहले स्थापित एसएसबी मुख्यालय में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना हुई थी। जिसमें दो वर्ष पूर्व ज्ञान प्रकाश शर्मा की तैनाती हुई थी।
यह भी पढ़ें–सरकार ने एफएम रेडियो चैनल को अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने का दिया निर्देश
