रायबरेली: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की महिला ने अपने घर के बाहर एक बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी बेटी की शादी तय है , इस बात को लेकर महिला काफी परेशान थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह घटना बछरावां थाना …

रायबरेली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की महिला ने अपने घर के बाहर एक बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी बेटी की शादी तय है , इस बात को लेकर महिला काफी परेशान थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह घटना बछरावां थाना क्षेत्र के गांव पूरे पंचम सिंह मजरे पखनपुर में हुई है। गांव के भोलानाथ की पत्नी गोमती (50 वर्ष) ने बुधवार की रात अपने घर के सामने बने एक बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को महिला ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया, उसके बाद घर के बाहर दरवाजे पर टीन शेड के नीचे सोने चली गई थी।

रात करीब डेढ़ बजे उसका पति बाहर निकला तो महिला अपने बिस्तर पर नहीं थी। पास के बरामदे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

तीसरी बेटी की तय थी शादी

पखनपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि भगवान दीन ने बताया कि मृतका बहुत गरीब परिवार से है। उसके पांच बच्चे हैं। जिसमे तीन बेटियां और दो बेटे है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। तीसरी बेटी की शादी तय है। बेटी की शादी के जुगाड में महिला लगी हुई थी। काफी दिनों से आर्थिक जुगाड न हो पाने के कारण परेशान थी। प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि इसी आर्थिक परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : आर्थिक तंगी के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार