Kanpur News: आगरा इंटरसिटी पर टूटकर गिरी ओएचई लाइन, कई ट्रेनों को रोका गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को मुरे कंपनी पुल से नीचे ट्रेन के ऊपर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूटकर गिर गयी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। सूचना पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गए हैं। जो तकनीकी दिक्कतों …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को मुरे कंपनी पुल से नीचे ट्रेन के ऊपर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूटकर गिर गयी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। सूचना पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गए हैं। जो तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के लिए आगरा इंटरसिटी रवाना हुई थी। वह मुरे कंपनी पुल के नीचे से गुजर रही थी। इस बीच अचानक ओएचई लाइन टूटकर ट्रेन के ऊपर आ गिरी।

तेज झटके के साथ अचानक ट्रेन रुक जाने से कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गति तेज नहीं होने की वजह से चालक ने सूझबूझ के साथ ट्रेन को रोक लिया, इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लखनऊ रूट की कई ट्रेनों को रोका गया है। इंजीनियर समस्या को ठीक करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें-आगरा: 6 दिन निरस्त रहेगी यह ट्रेन, हजारों यात्री होंगे प्रभावित

संबंधित समाचार