उप्र में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के सिकंदरपुर और भीमपुरा इलाकों में बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए हैं। बुधवार को बिजली कड़कने से यह दुर्घटना हुई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जब बिजली गिरी उस समय महथपार गांव में दस लोग खेतों में काम कर रहे थे। उनके शरीर …

बलिया। जिले के सिकंदरपुर और भीमपुरा इलाकों में बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए हैं। बुधवार को बिजली कड़कने से यह दुर्घटना हुई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जब बिजली गिरी उस समय महथपार गांव में दस लोग खेतों में काम कर रहे थे।

उनके शरीर कई जगह जल गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं ऐसी ही एक अन्य घटना में भीमपुरा क्षेत्र के रामपुर मडई गांव में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई।

उधर खेजुरी क्षेत्र के हजौत गांव में बिजली की चपेट में आने से चार महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर थी।

संबंधित समाचार