चीन में मुइफा तूफान का कहर, शंघाई में तबाही मचाने के बाद पूर्वी तट की ओर बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। ‘मुइफा’ तूफान गुरुवार को चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले, बीती रात तूफान के चलते शंघाई शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति …

बीजिंग। ‘मुइफा’ तूफान गुरुवार को चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले, बीती रात तूफान के चलते शंघाई शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन सुबह तक तूफान कमजोर होकर ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया।

गुरुवार को इसके जियांग्सू प्रांत के पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ते सम और कमजोर होने का पूर्वानुमान है। शंघाई क्षेत्र में तूफान से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और बृहस्पतिवार को सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इससे पहले, तूफान के क्षेत्र से गुजरते समय इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। सोशल मीडिया पर दक्षिणी शंघाई के निंगबो शहर में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद कई स्कूटर और कार पानी में डूबी हुई दिख रही हैं। जियांग्सू में तूफान की दस्तक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और प्रांत के सभी जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि गुरुवार सुबह अधिकतम 108 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो दिन ढलते-ढलते धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- कनाडा में निशाने पर हिंदू मंदिर, दीवारों पर लिखा- ‘खालिस्तान जिंदाबाद’…भारत ने की जांच की मांग

संबंधित समाचार