हरदोई: वरिष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान, नई पीढ़ी से साझा किए अनुभव
हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत बावन बीआरसी पर चल रहे चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने नई पीढ़ी के शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच अपने अनुभव साझा किए। बताया गया कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण और बेहतर …
हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत बावन बीआरसी पर चल रहे चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने नई पीढ़ी के शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच अपने अनुभव साझा किए। बताया गया कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।
बावन बीआरसी पर चल रहे चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में गुरुवार को एआरपी अभिषेक तिवारी, गिरिजा शंकर सिंह ‘जीएस सिंह’, निरुपमा सिंह और दीप्ति त्रिवेदी ने निपुण भारत मिशन के बारे में तमाम तरह की जानकारियां दी। श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षक हों या शिक्षिकाए,बच्चों से इस तरह का बर्ताव करें, जिससे उन्हें अपनापन महसूस हो। उन्होंने आगे कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य है कि शत-प्रतिशत बच्चे शिक्षित बनें।
शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाना हर एक की ज़िम्मेदारी है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान रेखा बाजपेई, संध्या मिश्रा, तरन्नुम खातून, राजीव सिंह, आलोक पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विद्यानिधि मिश्रा, सचिन मिश्रा,अरवेश सिंह, पंकज अवस्थी,दिव्यांशी मिश्रा, हिमांशी श्रीवास्तव, स्मृति शुक्ला, राजीव वर्मा,सौरभ तिवारी,भावना चौहान, मोहित त्रिपाठी,अंशुल मिश्रा व अरुण पाण्डेय मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-स्कूल में वीडियो बनाने पर मीडियाकर्मियों को बनाया बंधक, शिक्षकों ने कैमरे भी तोड़े, जमकर हाथापाई
