उप्र: बीएड ज्वांइट एंट्रेस एग्जाम कराने के लिए शासन ने दी मंजूरी
लखनऊ, अमृत विचार। तमाम ऊहापोह की स्थिति के बाद आखिरकार शासन ने यूपी बीएड ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम कराने के लिए मंजूरी दे दी है। इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली जिम्मेदारियों की व्यवस्था और तैयारियों का ब्योरा शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 7 जुलाई तक तलब किया है। अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की …
लखनऊ, अमृत विचार। तमाम ऊहापोह की स्थिति के बाद आखिरकार शासन ने यूपी बीएड ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम कराने के लिए मंजूरी दे दी है। इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली जिम्मेदारियों की व्यवस्था और तैयारियों का ब्योरा शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 7 जुलाई तक तलब किया है।
अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सरकार को बताना होगा कि परीक्षाार्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केन्द्रों की संख्या कितनी निर्धारित की है, साथ ही यह भी बताना होगा कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचने के लिए केन्द्रों पर क्या-क्या उपाय किए गये हैं। केन्द्रों के नाम पते के साथ व्यवस्थापक की सूची भी मोबाइल नंबर के साथ शासन को देनी होगी।
29 जुलाई पर लगी फाइनल मोहर
इससे पहले बीएएड की अनुमति मिलने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड कोआर्डिनेटर प्रो. अमिता वाजपेयी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय के साथ हुई बैठक में 29 जुलाई परीक्षा कराए जाने की तिथि तय की गयी थी, इस संबंध में शासन को जानकारी भेजी गयी थी, जिसके बाद सरकार ने अपनी सहमति 29 जुलाई पर ही दी है।
इससे पहले दो बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा
बता दें कि इससे पहले भी दो बार भी बीएड एंट्रेस टेस्ट के लिए समय निर्धारित हुआ लेकिन कोरोना काल में बढ़ती महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि आगे बढ़ा दी थी। इसके बाद सात जुलाई से लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, इसी शेड्यूल में बीएड एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल था।
लेकिन छात्रों के विरोध के चलते शासन ने संज्ञान लिया, और अपनी सहमति प्रदान की। यह परीक्षा 08 अप्रैल 2020 को होनी थी। लेकिन कोविड-19 के कारण हुए लॉक डाउन से यह परीक्षा 08 अप्रैल को नहीं कराई जा सकी। इसके बाद 22 अप्रैल 2020 को दोबारा यह परीक्षा कराने का आदेश जारी किया गया। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते 22 अप्रैल को भी यह परीक्षा नहीं कराई जा सकी।
20 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड
29 जुलाई को होने वाली यूपी बीएड-2020 की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करेंगे। यदि किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर कोई त्रुटि है तो उसमें सुधार भी ऑनलाइन किया जा सकेगा।
परीक्षा में शामिल होगे साढ़े चार लाख परीक्षार्थी
इस परीक्षा के लिए इस बार साढ़े चार लाख से अधिक आवेदन आये हैं, अभ्यर्थियों की भारी संख्या और कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अब यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित कराएगा। पहले यह परीक्षा प्रदेश के केवल 16 जिलों में आयोजित होनी थी।
