देहरादून: जल्द जारी होगा लोक सेवा आयोग का भर्ती कैलेंडर, समूह ग पर निकलेंगी भर्तियां
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नई भर्तियों को लेकर कमर कस ली है। आयोग की ओर से सप्ताह भर में भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की तलाश भी शुरू कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की 23 भर्तियों …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नई भर्तियों को लेकर कमर कस ली है। आयोग की ओर से सप्ताह भर में भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की तलाश भी शुरू कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भर्ती प्रक्रिया के समय से पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं।
कुछ दिन पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एक सप्ताह के भीतर भर्तियों का कैलेंडर जारी करने, अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन और दिसंबर-जनवरी 2023 में तीन से चार भर्तियों की परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी। इस कड़ी में अब आयोग ने इन भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है।
आयोग ने इसके लिए टेंडर निकाला है, जिसके जरिए ऐसी कंपनी का चयन किया जाएगा जो आईटी एक्सपर्ट हो। उम्मीदवारों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल तरीके से करा सके, परीक्षा होने के बाद ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका जारी करे और इस उत्तर पुस्तिका पर आपत्ति का मौका भी ऑनलाइन दे सके।
