बरेली: दलित को मंदिर में प्रसाद छूना पड़ा भारी, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग, दबंगों ने जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक दलित युवक को मंदिर में रखे प्रसाद को छूना भारी पड़ गया। युवक पर गांव के दबंग टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक वह …

बरेली, अमृत विचार। एक दलित युवक को मंदिर में रखे प्रसाद को छूना भारी पड़ गया। युवक पर गांव के दबंग टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक वह जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। गांव के दबंग लगातार उसके परिवार को धमका रहे हैं।

थाना इज्जनतनगर के गांव दडिया निवासी दलित डालचंद का आरोप है उसके भाई ने मंदिर में रखा प्रसाद छू लिया। जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई को जातिसूचक शब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी ने उसे इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना इज्जनतनगर पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद लगातार आरोपी उसे व उसके परिवार को धमका रहे हैं। आज पीड़ित डालचंद ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने सड़क पर गमले बेचने वालों के खिलाफ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार