यूपी भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह प्रदेश में कायम शांति व्यवस्था को समाप्त करने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बस्ती दौरे पर आये सिंह ने कहा …

बस्ती। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह प्रदेश में कायम शांति व्यवस्था को समाप्त करने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बस्ती दौरे पर आये सिंह ने कहा कि अखिलेश प्रदेश में अराजकतता फैलाने के प्रयास में निरन्तर लगे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर काम करते हुएए सपा अध्यक्ष के कुत्सित प्रयासों को कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ प्रदेश के विकास कार्यो को बढ़ावा मिलेगा। सिंह ने कहा कि अखिलेश के नियंत्रण में ना तो उनका परिवार है और ना ही उनकी पार्टी। सिंह ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीट जीत कर प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अब धरना नहीं पैदल मार्च करेगी सपा, अखिलेश यादव करेंगे नेतृत्व

संबंधित समाचार