लखनऊ: एरा मेडिकल सेंटर समेत 24 दुकानें नगर निगम ने की सील, जानें वजह
अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। नगर निगम जोन-2 ने गृहकर के बड़े बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। राजाबाजार वार्ड में एरा मेडिकल सेंटर समेत 24 दुकान व प्रतिष्ठान में कुर्की की कार्रवाई करते इन भवनों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल …
अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। नगर निगम जोन-2 ने गृहकर के बड़े बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। राजाबाजार वार्ड में एरा मेडिकल सेंटर समेत 24 दुकान व प्रतिष्ठान में कुर्की की कार्रवाई करते इन भवनों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गुरुवार को जोन-2 में गृहकर बकाये को लेकर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई की। मोती लाल नेहरू-चंद्रभानु गुप्त नगर वार्ड में डीएवी डिग्री कालेज की 18 दुकानें व तीन अन्य प्रतिष्ठान सील कर दिए।
इन दुकानों व प्रतिष्ठानों का 2.90 करोड़ से अधिक बकाया था। यहां आशिंक भुगतान के तौर पर भवन स्वामी ने तत्काल 4,35,000 रुपये जमा भी कर दिए। टीम की यह सबसे बड़ी कार्रवाई रही। इसके बाद टीम राजाबाजार वार्ड पहुंची। वहां 32,06,445 के बकाये पर एरा मेडिकल सेंटर सील कर दिया। इसके बाद टीम वार्ड यहियागंज नेताजी सुभाष चंद्र बोस पहुंची।
वहां नादान महल रोड चुन्नी लाल ट्रस्ट राम शंकर मैनेजर केयर ऑफ गोविंद गुप्ता भवन सील कर दिया, जिसका 1,22,043 रुपये का भुगतान नहीं किया गया था। वहीं, तिलक नगर- कुंडरी रकाबगंज में नादान महल रोड आंशिक हाफिज मोहम्मद हसन का 46,81,639 रुपये बकाया होने पर भवन सील कर दिया गया। यह कार्रवाई कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडे, कर अधीक्षक चंद्रशेखर यादव, कर निरीक्षक सुबोध कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक सिब्ते रजा, अनूप यादव द्वारा की गई।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नगर निगम ने सील किया था मेडिकल सेंटर, गृहकर जमा करने के बाद वापिस ली कार्रवाई
