बरेली: मरीजों की आफत… एक्स-रे जांच होगी पर रिपोर्ट नहीं मिलेगी, जानें वजह
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 300 बेड अस्पताल में पुरुष ओपीडी शुरू करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन फानन में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। रोगियों को परामर्श तो मिल रहा है, लेकिन जांच …
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 300 बेड अस्पताल में पुरुष ओपीडी शुरू करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन फानन में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। रोगियों को परामर्श तो मिल रहा है, लेकिन जांच न हो पाने के कारण दिक्कत हो रही है। एक्स-रे जांच के बाद रिपोर्ट भी नहीं मिल पा रही है। मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं।
दरअसल, विभाग की ओर से फिल्म मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं, जिस प्रिंटर से रिपोर्ट निकलती है, वह मौजूद नहीं है। डा. आशीष कोविड अस्पताल बनने के दौरान से ही यहां सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह ओपीडी में मरीजों को इलाज कर रहे हैं। बीते पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इस पर गुरुवार को उन्होंने सीएमओ को पत्र भेजकर वेतन जारी करने की मांग की है।
300 बेड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वागीश वैश्य का कहना है कि एक्स-रे जांच के लिए फिल्म मौजूद नहीं है, जिस कारण रिपोर्ट नहीं बन रही है। प्रिंटर भी मौजूद नहीं है। संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीमार एंबुलेंस दौड़ रहीं, खतरे में मरीजों की जान, तैयार हो रही सूची होगी जांच
