बरेली: बहेड़ी पुलिस ने अवैध असलहों के साथ 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बहेड़ी पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचे, करतूस, चाकू, एक चोरी की लाइसेंसी बंदूक व एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। बरेली जनपद के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा अवैध असलहे रखने वाले व इनका प्रयोग करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे …

बरेली, अमृत विचार। थाना बहेड़ी पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचे, करतूस, चाकू, एक चोरी की लाइसेंसी बंदूक व एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

बरेली जनपद के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा अवैध असलहे रखने वाले व इनका प्रयोग करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी ग्रामीण के निर्देशन व सीओ बहेड़ी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति उत्तराखंड से एक स्विफ्ट कार से बरेली की ओर आ रहा है, जिनके पास अवैध असलहे हैं।

ये जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग तिराहा बहेड़ी-नैनीताल बहेड़ी हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग की। कुछ समय बाद एक स्विफ्ट कार उत्तराखंड की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस बल द्वारा बैरियर लगा कर उस कार को मौके पर ही रोक लिया गया।
कार में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम फैय्यज अली पुत्र सहजाद हुसैन नि. जमालगंज थाना टांडा जिला रामपुर उम्र लगभग 35 वर्ष बताया। जिसकी तलाशी में 12 बोर का नाजायज तमंचा तथा 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।

दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम तुषार सिंह पुत्र प्रमोद सिह नि. जैतपुर फार्म थाना ITI काशीपुर जिला- उधमसिहनगर बताया। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम हरपाल सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी कुरतरा थाना फतेहगंज पश्चि. बरेली उम्र लगभग 40 वर्ष बताया। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार गंगवार नि. सैय्यदपुर थाना भोजीपुरा वर्तमान पता शास्त्रीनगर चक्की के पास थाना प्रेमनगर बरेली बताया। जिसकी तलाशी से एक अदद चाकू बरामद हुआ। पांचवे व्यक्ति ने अपना नाम गोधन सिह निवासी देवीरामपुरा थाना कालाडूंगी जि. नैनीताल उम्र लगभग 48 वर्ष बताया। जिसकी तलाशी में एक बंदूक 12 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर बरामद हुए।

छठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रीतम सिंह निवासी डोरी वकील थाना काशीपुर जिला उधमसिहनगर उम्र लगभग 46 वर्ष बताया। जिसकी तालाशी से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

पकड़े गए व्यक्तियों से अवैध तमंचे, पौनियां, चाकू, फैक्ट्री मेड बंदूक का लाइसेंस किया तो दिखा न सके और फैक्ट्री मेड एक नाली बंदूक के के बारे में गोधन ने बताया कि यह लाइसेंसी बंदूक उसने नैनीताल में एक व्यक्ति से खरीदी। जिसका नाम पता मालूम नहीं है तथा बरामद पौनिया व तमंचा के संबंध में पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि उन लोगों ने नैनीताल में एक व्यक्ति से खरीदे हैं। जिसका नाम पता नहीं मालूम है।

लाइसेंसी बंदूक, फैक्ट्री मेड बंदूक को देखा तो असलहे पर पड़ा होने वाला नं. मिटाया हुआ है। पूछने पर सभी ने बताया कि बंदूक की बॉडी पर जो इसका नं. पड़ा था वह उन्होंने मिटा दिया है। ये सभी लोग फैक्ट्री मेड बंदूक, पौनिया तमंचा, चाकू, कारतूस बरेली बेचने के लिये ले जा रहे थे। पकड़े गए व्यक्तियो ने यह भी बताया कि ये फैक्ट्री मेड बंदूक चोरी की हैं, लेकिन ये जानकारी नहीं कि ये कहां से और किससे चुराई गई हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: लखीमपुर मामले को लेकर कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर जताया विरोध, महानगर अध्यक्ष ने कही ये बात

संबंधित समाचार