अयोध्या: मेडिकल कॉलेज के पास मिला लावारिस शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक नशे का आदी था और नशे की ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई। …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को इंजेक्शन और सिरिंज मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक नशे का आदी था और नशे की ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई। शिनाख्त की कवायद में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

फैजाबाद अंबेडकरनगर राजमार्ग पर दर्शन नगर बाजार स्थित राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालय की चाहरदीवारी के निकट झाड़ी में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। मामले की खबर पुलिस को दी तो दर्शन नगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पड़ताल में मृतक के निकट ही इंजेक्शन और सिरिंज मिली। स्थानीय लोगों से पुलिस ने शिनाख्त कराने की प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

दर्शन नगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसने सफेद शर्ट एवं काली पैंट पहन रखा है। शव के पास से इंजेक्शन सिरिंज मिला है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही थी मृतक नशे का आदी था और ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

संबंधित समाचार