फतेहपुर: मकान ढहने से एक वृद्ध और पांच मवेशियों की मौत
फतेहपुर। जिले में दो दिन से हो रही बरसात के कारण एक मकान ढहा गया। जिसके मलबे में दबकर एक वृद्ध व पांच मवेशियों की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला। घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे की है, जहां लगातार हो रही भारी …
फतेहपुर। जिले में दो दिन से हो रही बरसात के कारण एक मकान ढहा गया। जिसके मलबे में दबकर एक वृद्ध व पांच मवेशियों की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर वृद्ध को बाहर निकाला। घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे की है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज भोर पहर कालीदीन का मकान अचानक ढह गया। जिससे के चलते गृह स्वामी कालीदीन तथा एक भैंस, दो बकरी सहित पांच मवेशी मलबे में दबकर कर मौत हो गई।
परिजनों की माने तो कि आज भोर पहर अचानक मकान का एक हिस्सा, जिसमें मवेशी रहते थे, बरसात के चलते गिर गया जिसमें कल रात गृहस्वामी कालीदीन भी सोये हुए थे, जिसमें वह पांच मवेशी व गृहस्वामी कालीदीन दब गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। घटना की सूचना राजस्व टीम को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें-कानपुर देहात में हुआ दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान ढहने से दो की मौत, चार घायल
