बरेली: 12 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आने के बाद सीबीगंज थाना सील
बरेली,अमृत विचार। सीबीगंज थाने में 12 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हंगामा मचा हुआ है। इसके साथ ही अब भी कई और पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। उनका दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट आने तक वह लोग अपने कमरे में ही क्वारंटाइन रहेंगे। इसके साथ …
बरेली,अमृत विचार। सीबीगंज थाने में 12 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हंगामा मचा हुआ है। इसके साथ ही अब भी कई और पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। उनका दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट आने तक वह लोग अपने कमरे में ही क्वारंटाइन रहेंगे। इसके साथ ही सीबीगंज थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 48 घंटे तक परसाखेड़ा चौकी से थाने को चलाया जाएगा।
सीबीगंज थाने में तैनात एक दरोगा कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाने में तैनात कई पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट आने पर पता चला की 11 और लोग कोरोना पॉजिटिव है। इसकी जानकारी जब जिले के अफसरों को लगी तो हंगामा मच गया।
गुरुवार सुबह एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सीबीगंज थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को सतर्क और अलर्ट रहकर ड्यूटी करने के लिए कहा। इसके साथ ही थाने में तैनात सिपाही और महिला कांस्टेबल में भी कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। उनका दोबारा से टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट आने तक वह लोग क्वारंटाइन रहेंगे।
इसके साथ ही सीबीगंज थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। गुरुवार को थाना बंद रहा और शुक्रवार को भी वह बंद ही रहेगा। थाना सील होने के बाद थाने को परसाखेड़ा चौकी में शिफ्ट कर दिया गया है। अब शुक्रवार तक थाने का सारा काम वहीं से किया जाएगा।
“सीबीगंज थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। थाने को सेनेटाइज कराया जा रहा है। अगले 48 घंटे तक थाने का काम परसाखेड़ा चौकी में किया जाएगा।” -राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी
