पीलीभीत: पटल परिवर्तन को लेकर सामने आई गड़बड़ी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दायर की रिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चीफ मेडिकल आफिसर (सीएमओ) पर पटल परिवर्तन के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। फार्मासिस्ट्स का कहना है कि शासन की तबादला नीति से पहले ही सीएमओ द्वारा फार्मासिस्ट के पटल परिवर्तन के नाम पर तबादला की गई। जब एसोसिएशन  ने इस पर नाराजगी जताई तो फार्मासिस्ट के …

पीलीभीत,अमृत विचार। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चीफ मेडिकल आफिसर (सीएमओ) पर पटल परिवर्तन के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। फार्मासिस्ट्स का कहना है कि शासन की तबादला नीति से पहले ही सीएमओ द्वारा फार्मासिस्ट के पटल परिवर्तन के नाम पर तबादला की गई। जब एसोसिएशन  ने इस पर नाराजगी जताई तो फार्मासिस्ट के तबादले निरस्त करने के आश्वासन के दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसे लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से रिट दायर की गई है।

तीन माह पहले बिना किसी आदेश के फार्मासिस्ट के कार्यक्षेत्र में बदलाव

करीब तीन माह पहले सीएमओ आलोक शर्मा की ने पटल बदलने की बात कहते हुए जिले के करीब 28 फार्मासिस्ट के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया था, जिसमें मानकों को भी दरकिनार किया गया। मूल तैनाती से  फार्मासिस्टों काे काफी दूर भेज दिया गया। यही नहीं इसके लिए शासन की ओर से भी कोई निर्देश जारी नहीं हुए। इसके बाद शासन की ओर से जारी तबादला सूची में भी उनको जिले से बाहर कर दिया गया जिसे लेकर फार्मासिस्ट संघ की ओर से विरोध शुरू किया। कई दिनों तक इसका विरोध चलता रहा। इसके बाद सीएमओ के आश्वासन पर विरोध शांत हो हुआ था।

आश्वासन के बाद भी  नहीं हो सकी वापसी, पनपा है रोष

संघ ने सीएमओ को पत्र देकर सभी तबादला हुए सभी फार्मासिस्टों की वापसी के लिए ज्ञापन दिया था। तय समय के बाद भी जब कोई काम नहीं हुआ तो अब इसको लेकर कोर्ट में एसोसिएशन की ओर से रिट दायर की गई है। संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि राजपत्रित फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से रिट को दायर किया गया है। रिट पर अभी सुनवाई होनी शेष है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: फिट रहने को साइकिलिंग की शुरू और हो गए हिट, अब दूसरे भी कर रहे फॉलो, देखें Video

संबंधित समाचार