हल्द्वानी: महिला ने पति पर बेटे को जबरन ले जाने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौजाजाली निवासी एक महिला ने अपने पति पर बेटे को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला का कहना है कि उसका विवाह 2016 में हिमांशु तिवारी के साथ हुआ था। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौजाजाली निवासी एक महिला ने अपने पति पर बेटे को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला का कहना है कि उसका विवाह 2016 में हिमांशु तिवारी के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद हिमांशु शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बार बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह मायके चली आई।

इसके बाद भी हिमांशु की हरकतों में बदलाव नहीं आया। दोनों का विवाद न्यायालय में लंबित है। बताया कि गुरुवार को हिमांशु स्कूल से लौट रहे उसके बेटे को जबरन उठा के गया। साथ ही धमकियां भी दी गई हैं। इससे वह काफी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में वनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज