अयोध्या: लापरवाही बरतने पर गई अधीक्षक की कुर्सी, डॉक्टर का हुआ तबादला, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटरंगा/अयोध्या। डाक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सर्पदंश से पीड़ित बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने सीएचसी मवई अधीक्षक व डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले की शिकायत पर पहुंची जांच टीम की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने मवई अधीक्षक डा. सुमित कुमार सिंह को पद …

पटरंगा/अयोध्या। डाक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सर्पदंश से पीड़ित बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने सीएचसी मवई अधीक्षक व डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले की शिकायत पर पहुंची जांच टीम की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने मवई अधीक्षक डा. सुमित कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। वहीं डॉ. संतोष कुमार यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना में स्थानांतरित किया है।

मामले में सीएमओ के निर्देश पर पहुंची जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डा. अजय राजा ने मवई अधीक्षक डा. सुमित कुमार सिंह को पद से हटाकर उनकी जगह रुदौली में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता को नई तैनाती का आदेश दिया है। वहीं डा. संतोष कुमार यादव को सीएचसी मवई से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना स्थानांतरित किया है।

बता दें कि बीते सोमवार की शाम मवई गांव निवासी मोहम्मद कलाम का 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शान को एक विषैले सांप ने काट लिया था। बच्चे के इलाज के लिए सीएचसी मवई पहुंचे पीड़ित पिता कंधे पर लेकर बच्चे को घूमते रहे लेकिन वहां न कोई डॉक्टर ही मिला और न ही कोई कर्मचारी मौजूद था। जब तक डॉक्टर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने सीएमओ से शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें:-प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सात आईएएस के तबादला

संबंधित समाचार