अयोध्या: अरसे बाद खब्बू तिवारी को क्षेत्र में पाकर गदगद हुए समर्थक, जगह-जगह स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/अयोध्या। भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को 11 महीने बाद अपने बीच पाकर गोसाईंगंज विधान सभा के समर्थक गदगद हो गए। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे खब्बू का जगह-जगह स्वागत हुआ। महिलाओं ने आरती उतारी और तिलक लगाकर फूल भी बरसाए। युवा समर्थकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। डीजे की धुन …

हैदरगंज/अयोध्या। भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को 11 महीने बाद अपने बीच पाकर गोसाईंगंज विधान सभा के समर्थक गदगद हो गए। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे खब्बू का जगह-जगह स्वागत हुआ। महिलाओं ने आरती उतारी और तिलक लगाकर फूल भी बरसाए। युवा समर्थकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ व स्नेहीजनों को देखकर खब्बू भी गदगद नजर आए।

शुक्रवार को लगभग 1 बजे के बाद खब्बू वाहनों के लंबे काफिले के साथ तारुन से निकले। तकमीनगंज, जाना बाजार में सरजू प्रसाद, शिवपाल, सुरेंद्र, जेपी सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। खपराडीह में सुरेंद्र तिवारी, पांडे के पूरा में विनय पांडे, आलोक पांडे, देवेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, दुबौलिया में रामसागर दुबे आलोक, लल्लन, आर पी दुबे, हैदरगंज ब्रह्म बाबा चौराहे पर उपेंद्र दुबे ,रामचंद्र तिवारी, राजकुमार पांडे, अशोक, सुरेश, प्रधान आनंद मिश्र ने साथियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत किया।

इसके बाद खब्बू तिवारी ने ब्रह्म बाबा पर मत्था भी टेका। धोबिना चौराहे पर श्री तिवारी के करीबी माने जाने वाले अनुराग पटेल, लल्लन दुबे, शिवा बहादुर, दयाराम, पारसनाथ ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। हनुमानगढ़ी चौराहे पर व भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम सर्राफ के यहां पहुंचने भव्य स्वागत किया गया।

जिसमें घनश्याम अग्रहरि, सुरेंद्र मोदनवाल ,नरेंद्र पांडे ,अशोक श्रीवास्तव आदि रहे। गौहानी चौराहा,अरसठ, बेरूगंज में भी स्वागत हुआ। देवराज, शेषमणि, राजेश तिवारी, निरंकार दुबे आदि रहे। श्री तिवारी के भ्रमण का संयोजन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, मुकेश पांडेय व जिला पंचायत सदस्य उदित आदि ने किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूर्व विधायक खब्बू तिवारी को 11 माह बाद मिली जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार