मुरादाबाद: ‘बिजली के पुराने तारों को जल्द बदलवाएं अधिकारी’
मुरादाबाद, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग व जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने शुक्रवार को विकास खण्ड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत रानीनांगल में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद और निर्धनतम पात्रों को शासन की मंशा के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग व जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने शुक्रवार को विकास खण्ड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत रानीनांगल में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद और निर्धनतम पात्रों को शासन की मंशा के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने लोगों की मांग पर गांव में बिजली के तारों को जल्द बदलवाने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकािरयों को दिया।
- जरूरतमंद व निर्धनतम पात्रों को शासन की मंशा के अनुसार दिलाएं लाभ
- अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने रानीनांगल गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
- प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल आदि के कार्यों का लिया फीडबैक
अपर मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा ग्राम पंचायत रानीनांगल के जूनियर हाईस्कूल परिसर में की। उन्होंने मौके पर जाकर योजना का स्थलीय सत्यापन किया। लोगों ने गांव में पुराने की जगह नये तार बदलवाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से अब तक ऐसा न होने की वजह पूछी। कहा, जल्द से जल्द तार बदलें। जिससे आपूर्ति सुचारू रहे। स्वच्छ पेयजल योजना, शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अलावा उन्होंने बाल विकास परियोजना, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भवन, शिक्षकों की संख्या व छात्रों के विद्यालय में ठहराव आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछने के बाद आमजन से भी फीडबैक लिया। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन और परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश चंद्र मिश्र को फील्ड विजिट कर योजनाओं और कार्यों की हकीकत परखने के लिए निर्देश दिया। कहा, जनता के बीच में आएंगे तो हकीकत साफ हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा सहित जिले व ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधानों से भी ली जानकारी
अपर मुख्य सचिव ने गांव में निरीक्षण व सत्यापन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि से भी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कहा, शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में मिलकर काम करें।
ये भी पढ़ें:- हरदोई : गर्भवती की पिटाई के बाद करना पड़ा गर्भपात, मुकदमा दर्ज
