लखनऊ : सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी में चार पुलिसकर्मी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस अधीक्षक रेलवे पूजा यादव की अगुवाई में शुक्रवार को जीआरपी पुलिस लाइन के सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम समस्त थानों से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करके संबंधित को निर्देशित किया गया। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले 04 पुलिस कर्मचारियों को …

अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस अधीक्षक रेलवे पूजा यादव की अगुवाई में शुक्रवार को जीआरपी पुलिस लाइन के सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम समस्त थानों से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करके संबंधित को निर्देशित किया गया। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले 04 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद अपराध गोष्ठी के तहत पुलिसकर्मियों को आगामी त्यौहारों पर सर्तकता बरतने व शासन की गाईड लाइन का पालन कराये जाने के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक निर्देश दिये गये।

बता दें कि कानून व्यवस्था, आपराधिक मामलों और विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। वहीं महिला संबंधी अपराधों में नामजद पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने पुलिसकर्मियों को सुझाव देते हुए कहा कि कर्मचारियों का आपस में तथा ड्यूटी के दौरान जनताव यात्रियों के प्रति व्यवहार अच्छा करें। सभी आपसी समन्वय कर अपराध नियन्त्रण की कार्यवाही करायें ।

किसी घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित पुलिस अधिकारीगण को समय से जानकारी अवश्य दें, जिससे कि ससमय कानूनी कार्यवाही की जा सके। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अनुभाग लखनऊ संजीव कुमार सिन्हा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ हृषीकेश यादव, प्रभारी कंट्रोल रूम, लिपिक वर्ग, प्रतिसार उपनिरीक्षक, सर्विलांस टीम प्रभारी, अभियोजन अधिकारी समेत सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सेवानिवृत्त छह दरोगा समेत दस पुलिसकर्मियों को दी विदाई, एसएसपी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संबंधित समाचार