सात पीपीएस अधिकारियों का योगी सरकार ने किया तबादला, विनोद कुमार को अमेठी से भेजा गया एटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें अमेठी के एएसपी विनोद कुमार पांडेय को एटा का अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं, इस पद पर तैनात स्नेहलता को एटा से हटाकर 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर में तैनात किया गया है। …

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें अमेठी के एएसपी विनोद कुमार पांडेय को एटा का अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं, इस पद पर तैनात स्नेहलता को एटा से हटाकर 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में सीबीसीआईडी आगरा सेक्टर में तैनात राकेश कुमार सिंह प्रथम को गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर का एएसपी सुरक्षा और यहां तैनात लाल भरत कुमार पाल को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। जबकि, मथुरा के एएसपी ट्रैफिक रहे हरेंद्र कुमार को अमेठी एएसपी बनाया गया है।

इनके अलावा एडीजी प्रयागराज के स्टाफ ऑफिसर देवेश कुमार शर्मा को मथुरा में एएसपी ट्रैफिक और चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के उप सेनानायक प्रवीन सिंह चौहान को वहीं पर एडीजी जोन का स्टाफ अफसर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लापरवाही बरतने पर गई अधीक्षक की कुर्सी, डॉक्टर का हुआ तबादला, जानें मामला

संबंधित समाचार