लखनऊ : बिजली के पोल से टकराया छात्र, करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब तेज बारिश के कारण बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं छात्र की मौत के बाद …

अमृत विचार, लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब तेज बारिश के कारण बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं छात्र की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इस सम्बन्ध में गाजीपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि, यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे की है। तेज बारिश के कारण बिजली के पोल में करंट उतर आया था। इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी। इसी बीच 11 वीं का छात्र फिरोज अहमद (17) साईकिल से कोटे का राशन लेने जा रहा था।

जलभराव के कारण वह फिसल गया और बिजली के पोल से टकरा गया। जब तक लोग छात्र को बचा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि छात्र मूलरुप से अयोध्या हाइवे स्थित इस्माइलगंज का रहने वाला था। कुछ साल पहले उसके पिता नफीस अहमद की भी मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां कमर जहां के साथ रहता था और वह घर का इकलौता था। छात्र की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में मृतक परिवार की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई की करेगी।

यह भी पढ़ें:- रामपुर: संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम

संबंधित समाचार