कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से जोड़ने की रही है और उसी संस्कृति के कारण आज देश का हर नागरिक एक झंडे के नीचे खड़ा है। कमलनाथ ने यहां मानस भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए …

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से जोड़ने की रही है और उसी संस्कृति के कारण आज देश का हर नागरिक एक झंडे के नीचे खड़ा है। कमलनाथ ने यहां मानस भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता वे कांग्रेस की उपलब्धियों को जनता को बताये। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की रही है, लेकिन हमारी उसी संस्कृति पर आज आक्रमण हो रहा है, समाज, धर्म व जाति को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी नीतियों से है, और उसके संगठन से हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 12 महीने बचे हैं, अभी से काम पर लग जाये। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। कांग्रेस सरकार में जो काम हुये, उसे जनता को बताया जाये। मंडलम-सेक्टर को मजबूत किया जाये, कोई भी ब्लाक 150 बूथ नहीं संभाल सकता है। राजनीति में आज काफी परिवर्तन हुआ है। आपकी निष्ठा ही कांग्रेस को सत्ता में ला सकती है।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हमेशा ध्यान बटाने की राजनीति करती आयी है। जीएसटी-नोटबंदी से हर नागरिक परेशान है। देश में आर्थिक संकट खड़ा कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है, यदि गांव ही मजबूत नहीं होंगे तो प्रदेश मजबूत कैसे होगा। उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि आप पूरी निष्ठा से जुट जायें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश में 16 दिन यह यात्रा निकलेगी, ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा में शामिल हो, इस यात्रा से जुड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जो डेलीगेट नहीं बन पाए हैं, उनको साथ लेकर चलना आपकी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर सड़कों पर काम करने के लिए पूरी निष्ठा से जुट जायें। कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, यात्रा के शुरूआत होने से भाजपा की नींद हराम हो जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस के 26 लाख नये सदस्य इस सदस्यता अभियान में बनाए गए, जो बहुत बड़ी संख्या है।

संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के सहयोग से पीसीसी डेलीगेट का चयन किया गया है, जिसमें कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ करने के लिए सभी को डेलीगेट बनाया गया है। बैठक में गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर, सुधांशु त्रिपाठी सी.पी. मित्तल, कुलदीप इंदौरा, संगठन चुनाव के लिए नियुक्त एपीआरओ तरूण त्यागी, चक्रवर्ती, एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रकाश जैन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- सिसोदिया ने पश्चिमी दिल्ली में 29.77 करोड़ रुपये की सड़क पुनर्विकास परियोजना को दी मंजूरी

 

 

संबंधित समाचार